छत्तीसगढ़ के जशपुर में शादी में आई लड़की से 5 लोगों ने किया दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Clipper28
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शादी में आई एक नाबालिग लड़की को अगवा करके 5 युवकों ने जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लड़की को पीटा भी गया। शादी समारोह में तेज आवाज में बज रहे डीजे के कारण उसकी आवाज दब गई। घटना 17 फरवरी की है। लड़की अपनी दोस्त के यहां शादी में गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।
