आसमान में एक साथ दिखे 5 ग्रह, सूर्यास्त के बाद दिखा नजारा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Insider
आसमान में मंगलवार रात को एक साथ 5 ग्रह दिखाई दिए। शाम साढ़े 7 बजे के बाद करीब आधे घंटे तक मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र और अरुण पश्चिम में चांद के पास दिखाई दिए। बृहस्पति, शुक्र और मंगल आसानी से दिखाई दिए। वीनस बहुत चमकदार होता है। मंगल चांद के पास दिखा और उसमें लाल रंग की चमक थी। जब इन ग्रहों की कक्षाएं सूर्य के तरफ होती हैं तो ये एक साथ दिखते हैं।