गलवान घाटी में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू सहित 5 सैनिक वीरता मेडल से होंगे सम्मानित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू को आज वीरता मेडल महावीर चक्र से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। बता दें महावीर चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। उनके साथ गलवान घाटी में ऑपरेशन स्नो-लैपर्ड के दौरान चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में वीरगति को प्राप्त हुए चार अन्य सैनिकों को भी वीर चक्र दिया जाएगा।
