हरियाणा के राखीगढ़ी में मिला 5 हजार साल पुराना शहर, सितंबर 2022 से होगी अगली खुदाई शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
हरियाणा के राखीगढ़ी में 5 हजार साल पुराने शहर के सबूत मिले हैं। यहां जैसा स्ट्रक्चर मिला है, उससे पता चलता है कि इस जगह कभी व्यवस्थित तरीके से बसा शहर रहा होगा। खुदाई के दौरान सोने के गहने, बर्तन और दो महिलाओं के कंकाल मिले हैं। एक सील भी मिली है, जिस पर हड़प्पा काल में इस्तेमाल होने वाली लिपि दर्ज है। यहां 32 साल से खुदाई जारी है।
