फ्लोरिडा में 5 ट्रकों की टक्कर, बीयर की हज़ारों कैन सड़क पर बिखरीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
फ्लोरिडा में पांच ट्रकों के एक-दूसरे से टकराने के बाद बीयर की हजारों कैन सड़क पर बिखरीं। जिससे राजमार्ग अवरुद्ध हुआ। इस हादसे के बाद सभी रास्ते बंद कर दिए गए। हालांकि, कुछ घंटे बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हुआ। पांचवां ट्रेलर, जो बीयर के डिब्बे ले जा रहा था, समय पर रुकने में विफल रहा और खड़े वाहनों से टकरा गया। एक ट्रेलर से कंक्रीट सड़क पर फैला।
