दक्षिणी कश्मीर इलाके से लापता हुए 5 युवक, आतंकवादी संगठन में शामिल होने की आशंका
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कश्मीर घाटी में सेना की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन ऑल आउट और ऑपरेशन मां के चलते आतंकियों की संख्या लगातार घट रही है। इसी बीच दक्षिण कश्मीर के पांच युवकों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की खबर सामने आई है। पांचों युवक बीते 22 दिनों से इलाके से लापता हैं। जिनमें से एक छात्र है। इनके आतंकवादी संगठन में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।