x

अमेरिका के आयोवा प्रांत में मारे जाएंगे 53 लाख चूजे

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

अमेरिका में आयोवा प्रांत के एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद वहां 50 लाख से अधिक चूजों को मारा जाएगा। ये डी मोइन के उत्तर-पश्चिम में करीब 160 मील की दूरी पर बुएना विस्टा काउंटी में एवियन इंफ्लूएंजा का दूसरा सत्यापित मामला है। जहां करीब 53 लाख चूजे संक्रमित पाए गए। पहला मामला एक ऐसे फार्म से आया था जहां करीब 50,000 टर्की पक्षी थे।