रूसी हमले के बाद से अब तक मारे गए 54 रेलकर्मी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: AP News
यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले के बाद से अब तक 54 रेलकर्मी मारे गए। उक्रज़ालिज़्नित्सिया के बोर्ड के अध्यक्ष आलेक्जेंडर कामिशिन के मुताबिक, हमले में 64 लोग घायल हुए और तीन को रूसी सेना ने बंदी बना लिया। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के सशस्त्र बलों के अनुसार, यूक्रेन ने 25 मार्च को रूस के तीन हवाई जहाज, पांच क्रूज मिसाइल, तीन यूएवी और एक हेलीकाप्टर को नष्ट कर दिया है।
