गुजरात के आणंद में वंदे भारत ट्रेन के नीचे आई 54 वर्षीय महिला की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: vtv gujarati
गुजरात के आणंद में एक 54 वर्षीय महिला की वंदे भारत ट्रेन के नीचे आने से मौत हुई। हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ। मृतक की पहचान बीट्रिस आर्चिबाल्ड पीटर के तौर पर हुई। महिला करीब साढ़े 4 बजे आणंद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी जब सेमी हाईस्पीड ट्रेन ने उसे टक्कर मारी। महिला अहमदाबाद निवासी थी और आणंद में रिश्तेदार से मिलने आई थी।
