2022 में 546 फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी आई, इंडिगो की फ्लाइट्स सर्वाधिक खराबी आई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Since Independence
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने लोकसभा में बताया कि 2022 में 546 फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी आई। इंडिगो की फ्लाइट्स में सर्वाधिक 256 बार खराबी आई। स्पाइसजेट में 143 बार, विस्तारा में 97 बार, एयर इंडिया में 64 बार, गो फर्स्ट में 7 बार, अकासा एयरलाइंस में 6 बार, एयर एशिया (इंडिया) में 8 बार, एलायंस एयर में 3 बार, फ्लाईबिग में 1 बार, ट्रूजेट और ब्लूडार्ट एविएशन में एक-एक बार तकनीकी खराबी देखने को मिली।
