असम में बाढ़ के कारण 55 लाख लोग प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से असम में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है क्योंकि और इलाके बाढ़ की चपेट में आ रहे हैं।अबतक 32 जिलों के 55 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मई के मध्य से अबतक दो चरणों में आई बाढ़ की वजह से 89 लोगों की जान जा चुकी है।
