दिल्ली में मंकीपॉक्स का 5वां केस मिला, अफ्रीका मूल की महिला मिली संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
दिल्ली में मंकीपॉक्स का 5वां मामला सामने आया। लोकनायक अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला साउथ दिल्ली में रहती थी। आज रिपोर्ट में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई। महिला मूल रूप से अफ्रीका निवासी है। एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल में मंकीपॉक्स के अभी चार मरीज भर्ती हैं इनमें दो महिला और दो पुरुष मरीज शामिल हैं।
