दिल्ली समेत देश के 6 हाईकोर्टों को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, हुई पदोन्नति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Hindu
तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा का तबादला दिल्ली हाईकोर्ट में हुआ। दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश विपिन सांघी उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश अमजद ए सैयद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बनाए गए। इसके अलावा, बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश एसएस शिंदे को राजस्थान हाईकोर्ट और गुजरात हाईकोर्ट की जस्टिस रश्मिन एम छाया को गुवाहाटी हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
