पाकिस्तान में बम धमाके में 6 की मौत, 22 घायल, किसी संगठन ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान में अफगान सीमा से सटे एक शहर में एंटी ड्रग्स स्क्वायड को निशाना बनाकर एक बम धमाका किया गया। जिसमें 1 सैनिक समेत छह लोगों की मौत हुई। जबकि 22 अन्य घायल हुए। घायलों में 10 की हालत गंभीर है। बलूचिस्तान प्रांत के चमन शहर में हुए बम धमाके की किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली। प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की निंदा की। सोमवार शाम को हमला हुआ।
