ढाका में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार शाम एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत हुई। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसे के वक्त वहां करीब 70 मजदूर मौजूद थे और बाहर निकलने का रास्ता बंद था। आसपास काफी संकरी गलियां हैं, जिसकी वजह से फायर ब्रिगेड को भी वहां पहुंचने में काफी वक्त लगा। लिहाजा, इस मामले की जांच के बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा।
