अजमेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 6 लोगों की डूबने से मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: public app
राजस्थान के अजमेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 6 युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में चाचा-भतीजा भी शामिल हैं। एक युवक का पैर फिसला था। उसे बचाने के लिए एक-एक कर 5 और युवक पानी में उतरे और सभी डूब गए। दलदल का उन्हें अंदाजा नहीं था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शवों को निकाला। बता दें, मामला अजमेर के नसीराबाद स्थित नांदला इलाके का है।
