चेन्नई में 6 लोगों की नदी में डूबने से मौत, 2 लोगों की डेडबॉडी मिली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चेन्नई के पूंडी में कोलिडम नदी में नहाने गए 6 लोगों की डूबने से मौत हुई। मृतकों की पहचान डी चार्ल्स, डी पृथ्वीराज, टी इसाक, डी डेविड, एस केरमेल और एस प्रवीण राज के रूप में हुई। सभी पूंडी माधा बासिलिका दर्शन करने के लिए घर से निकले थे। नहाते वक्त नदी का फ्लो तेज होने से कोई संभल नहीं सका, सभी बह गए। चार्ल्स और पृथ्वीराज के शव मिले।
