बांदा में इनोवा और ऑटो की भिड़ंत में ऑटो सवार 6 लोगों की मौत, 6 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: All Sarkari Naukri
यूपी के बांदा में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार इनोवा और ऑटो की भिड़ंत में ऑटो सवार 6 लोगों की मौत हुई। जबकि 6 लोग गंभीर घायल हुए। मृतकों में 2 बच्चे हैं। ऑटो कई टुकड़ों में बंट गया। हादसा गिरवां बस स्टैंड के पास हुआ। इनोवा ड्राइवर नशे में तेज स्पीड से गाड़ी चल रहा था। दूसरी तरफ, ऑटो में 11 सवारियां बैठी थीं। उसे नाबालिग चालक चला रहा था।
