हरिद्वार-रुड़की समेत उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने का धमकी भरा पत्र मिला है। यह पत्र रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को मिला है। जिसमें 21 मई को लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई रेलवे स्टेशनों के अलावा हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया गया है कि पत्र में निशाने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम भी है।
