x

भारत के 6 स्थल विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: PTI

गंगाघाट रिवर फ्रंट, महाराष्ट्र का मराठा सैन्य वास्तुकला, कांचीपुरम के मंदिर, जबलपुर का भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और हायर बेंकल विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल हुआ। भारत सरकार ने 9 स्थलों का नाम  सुझाया  था। जिनमें से यूनेस्को ने 6 स्थलों को संभावित सूची में शामिल किया। केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बुधवार को कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है।