मुजफ्फरपुर की नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 6 मजदूरों की मौत, 12 अन्य घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार को बड़ा ही दर्दनाक हादसा घटित हुआ है। वहां स्थित एक नूडल्स फैक्ट्री में सुबह अचानक बॉयलर फटने से छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालकर घायलों को SKMCH अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वर्तमान में पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।