बिहार में 60 फुट लंबा पुल चोरी, रोहतास जिले के एसडीओ समेत 8 लोग गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
बिहार पुलिस ने रोहतास जिले में 60 फुट लंबे पुल चोरी मामले में जल संसाधन विभाग के एक एसडीओ समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया। जिले के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, एसडीओ की मिलीभगत से चोरों ने पुल को चुराया। आरोपी के कब्जे से एक जेसीबी मशीन, करीब 247 किलोग्राम लोहा और अन्य सामग्री बरामद की गई। मामले में जल संसाधन विभाग के एसडीओ समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई।
