नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार, 1 की मौत, 46 की हालत गंभीर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Public app
छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्थित एक नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हुईं। सभी को नेहरू नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एक छात्रा की मौत हुई। 46 छात्राओं की हालत गंभीर है। यहां के रस्तोगी नर्सिंग कॉलेज में 300 छात्राएं हॉस्टल में रहकर एएनएम और नर्सिंग का कोर्स करती हैं। 4 दिन पहले कुछ छात्राओं को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई थी।
