अमेरिकी म्यूजियम में दिखेगा भारत का 600 साल का इतिहास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Postsen
नीता अंबानी की मदद से अमेरिका का मेट म्यूजियम भारतीय इतिहास पर प्रदर्शनी लगाने जा रहा है। 'ट्री एंड सर्पेंट' नाम की एग्जीबिशन में प्रारंभिक बौद्ध काल के शुरुआती वर्षों से लेकर 600 साल तक के सफर को शोकेज किया जाएगा। इसमें ईसा से 200 वर्ष पूर्व से ईसा के 400 वर्ष बाद तक का भारतीय बौद्ध इतिहास शामिल होगा। बुधवार को 'ट्री एंड सर्पेंट' एग्जीबिशन का एक प्रिव्यू प्रोग्राम रखा गया।