देश में सामने आए 625 कोरोना संक्रमित, कोई नई मौत नहीं हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में बीते दिन 625 लोग कोरोना संक्रमित हुए। इस दौरान कोई नई मौत नहीं हुई। अब तक संक्रमितों की संख्या 4,46,62,141 पहुंची। मृतकों की संख्या 5,30,452 हुई। ठीक होने वालों की संख्या 4,41,17,611 हुई। फिलहाल 14,021 एक्टिव मरीज हैं। देशभर में अब तक 2,19,74,51,758 कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कल एक ही दिन में कोरोना वैक्सीन की 1,43,638 खुराकें पिलाई गईं।
