चीन से आई 63,000 पीपीई किट जांच में फेल, कल ही 1,70,000 किट्स की खेप आई थी भारत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चीन में निर्मित करीब 63,000 पीपीई किट भारतीय मानकों पर खरी नहीं उतरी। स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, हालिया चीन से 1,70,000 पीपीई किट भारत आई थी। गुणवत्ता की जांच के लिए इन किट्स को रक्षा शोध एवं विकास प्रतिष्ठान ग्वालियर भेजा गया। जहां जांच के दौरान 63,000 पीपीई किट भारतीय मानकों पर खरी नहीं उतरी। पीपीई किट में मास्क, आई-शील्ड, शू-कवर, गाउन और ग्लव्स होते हैं।
