तालिबान की वजह से अफगानिस्तान में 6,400 पत्रकारों की गई नौकरी, 231 मीडिया हाउस बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अफगानिस्तान में अपना झंडा बुलंद करने के लिए तालिबान ने हर उस आवाज को दबा दिया, जो उसके विरोध में उठी या फिर नई सरकार की आलोचना करने के लिए। एक सर्वे के मुताबिक, अगस्त, 2021 में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद से अब तक अफगानिस्तान में करीब 6,400 पत्रकारों की नौकरी चली गई। इतना ही नहीं करीब 231 मीडिया हाउस को भी बंद कर दिया गया।
