भारत में मिले 656 नए कोरोना संक्रमित, 7 लोगों की गई जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना संक्रमण के 656 नए मामले सामने आए। जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,67,967 हुई। संक्रमण से सात और मरीजों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,553 हुई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 7,034 रह गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 141 कमी आई। अभी तक कुल 4,41,30,380 लोग संक्रमण मुक्त हुए। कोरोना वैक्सीन की 219.84 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
