x

देश में कोरोना संक्रमण के 6,650 नए मामले आए सामने, 374 लोगों की मौत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,650 नए मामले सामने आए। इस दौरान 374 लोगों की मौत हुई और 7,051 मरीज ठीक हुए। अब तक कुल 3,42,15,977 मरीज ठीक हुए। एक्टिव मामलों की संख्या 77,516 है। अब तक कुल 4,79,133 मरीजों की मौत हुई। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,72,626 हुई। अब तक कुल 66,98,09,816 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। 23 दिसंबर को 11,65,887 सैंपल टेस्ट हुए।