तमिलनाडु की गदिलाम नदी में डूबी 7 लड़कियां, 5-5 लाख की मदद का ऐलान, पीएम ने जताया दुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तमिलनाडु के कुड्डालोर की गदिलाम नदी में डूबने से 7 लड़कियों की मौत हुई। इनमें से 3 नाबालिग हैं। सभी नदी में नहाने के लिए गई थीं, लेकिन पानी गहरा होने की वजह से हादसा हो गया। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है।
