झारखंड के लातेहार में करम डाली विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 7 बच्चियों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बुकरू ग्राम के मननडीह टोले में करम डाली विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 7 बच्चियों की मौत हुई। ग्रामीण और पुलिस के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया। सभी बच्चियों की उम्र 10 वर्ष से लेकर 20 वर्ष के बीच है। बालूमाथ थाना पुलिस सभी शवों को अपने कब्जे में कर बालूमाथ ले आई।
