असम में बाढ़ से अब तक 7 की मौत, 12 जिले प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
असम के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण गंभीर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राज्य में बाढ़ की वजह से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसी FRIMS ने बुधवार को यह जानकारी दी है। राज्य के 12 जिलों के 395 गांव भीषण बाढ़ के चपेट में है। वहीं, राज्य में बाढ़ की वजह से 65,759 जानवार भी प्रभावित हुए हैं।
