भागलपुर में 7 लोगों की मौत, घर में बम बनाए जाने का शक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
बिहार के भागलपुर में शक्तिशाली धमाके में 7 लोग मारे गए। धमाके से तीन मंजिला जमींदोज हुआ। इसके अलावा, कई अन्य मकान क्षतिग्रस्त हुए। चश्मदीदों के मुताबिक, पीड़ित परिवार पटाखे बनाने का कारोबार करता है। खबरों में कहा गया है कि हादसे में 12 लोग जख्मी हुए हैं।। जिस मकान में धमाका हुआ, वह कोतवाली से सिर्फ 100 मीटर दूर है। धमाके के वक्त लोगों को लगा कि भूकंप आया।
