बिहार में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, पत्रकारों ने किया सवाल तो पुलिस ने पीटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Times
बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला जारी है। अब छपरा के भुवालपुर गांव में शराब पीने के बाद 7 लोगों की मौत हुई, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर है। जो स्थानीय चिकित्सालय भर्ती हैं। जहरीली शराब पीने के चलते कई लोगों की आंखों की रोशनी भी जा चुकी है। जहरीली शराब से हुई मौत के सवाल करने को लेकर पुलिस ने पत्रकार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
