अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आए 7 सैनिक, तलाशी अभियान जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: deccan herald
अरुणाचल प्रदेश में आए हिमस्खलन की चपेट में आकर रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल के 7 जवान गुम हुए। उनकी तलाश व बचाव का अभियान जारी है। घटना कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में घटी। विशेषज्ञों की टीम को विमान से मौके पर भेजा गया, ताकि बचाव कार्य में उनकी सेवाएं ली जा सकें। पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी जारी है, इसलिए बचाव कार्य पर भी असर पड़ सकता है।
