तेलंगाना में 7 चोर गिरफ्तार, 14 लाख के स्मार्टफोन और 1.28 करोड़ रुपये बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हैदराबाद पुलिस ने दो अलग-अलग गैंग के सात चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 1.28 करोड़ रुपये नकद और 14 लाख रुपये कीमत के स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन और अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनसे 12 बाइक बरामद हुई हैं। फिलहाल मामले में जांच जारी है। पुलिस पूछताछ कर रही है। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने ये जानकारी दी।
