कर्नाटक के बीदर में सड़क हादसे में 7 महिलाओं की मौत, 6 लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Medical Dialogues
कर्नाटक के बीदर में बीती शाम एक ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में सात महिलाओं की मौत हुई, 6 लोग घायल हुए। चिट्टागुप्पा तालुक में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाली सभी महिलाएं दिहाड़ी मजदूर थीं और काम के बाद ऑटो रिक्शा में बैठकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक ट्रक ने बेमलाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास ऑटो को टक्कर मारी, जिससे सभी महिलाओं की मौत हुई।
