कोरोना से जुड़ी चेतावनियों को ताक पर रखकर चार्टर्ड प्लेन से घूमने निकले, 70 युवा 44 संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के टेक्सास में 70 युवा कोरोना से जुड़ी चेतावनियों को ताक पर रखकर चार्टर्ड प्लेन से घूमने निकले। जब वो वापस लौटे तो उनमें से 44 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी टेक्सास यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। चार्टर्ड प्लेन से मैक्सिको पहुंचने वाले कई छात्रों ने कॉमर्शियल फ्लाइट में भी सफर किया था। शासन भयभीत है कि कॉमर्शियल फ्लाइट में सफर करने वाले लोग भी संक्रमित हो सकते हैं।
