हिंसा की घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय बलों की 71 अतिरिक्त कंपनियां बंगाल में तैनात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
पश्चिम बंगाल में अब तक चौथे चरण का मतदान हुआ। 5वें चरण के मतदान से पूर्व केंद्रीय बलों की 71 अतिरिक्त कंपनियां वहां तैनात हुईं। हिंसा की घटनाओं को देखते हुए ये कदम उठाया गया। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक ने इसके लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। बता दें राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पहले ही सीएपीएफ की 1,000 कंपनियां तैनात है।
