सात जैविक विविधता उद्धानों में तितलियों की 71 प्रजातियां मिलीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के सात बॉयोडावसिर्टी पार्क में तितलियों की गिनती हुई। करीब 920 हेक्टेयर में फैले बॉयोडावर्सिटी पार्क में तितलियों की 71 प्रजातियां मिली हैं। इनमें बेवन स्वीफ्ट प्रजाति की तितली दिल्ली में पहली बार दिखी है। सबसे अधिक 62 प्रजातियां अरावली और सबसे कम 17 प्रजातियां कालिंदी बायोडायवर्सिटी पार्क में मिली हैं। बता दें बायोडावर्सिटी पार्क की ओर 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच तितलियों की गणना की गई।
