बीते दिन देश में 71,365 नए कोरोना संक्रमित मिले, 1,217 मरीजों की मौत हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में बीते दिन 71,365 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इस दौरान 1,217 मरीजों की मौत हुई। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,24,10,976 हुई। इनमें से 5,05,279 लोगों की मौत हुई। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8,92,828 हुई। पिछले 24 घंटे में 1,72,211 मरीज ठीक हुए। अब तक 4,10,12,869 स्वस्थ हुए। कल देशभर में 15,71,726 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 74.47 करोड़ कोरोना टेस्ट हुए।
