कीव में अब तक 720 लाशें बरामद, 200 से ज्यादा लोग लापता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
रूसी सैनिकों के यूक्रेन की राजधानी कीव से जाने के बाद से यहां से खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। कीव में अब तक 720 लाशें बरामद हो चुकी हैं। मरने वाले सभी आम नागरिक हैं। वहीं 200 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई जगहों पर सामूहिक कब्र मिली हैं। बता दें कीव के आसपास के क्षेत्रों में कई गांव पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।
