देश में सामने आए कोरोना के 7,219 नए मामले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,219 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,49,726 हुई, जबकि मृतकों का आंकड़ा 5,27,965 पर पहुंचा। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 59,210 से घटकर 56,745 हुई। कोरोना से ठीक होने वाली की संख्या 4,38,65,016 है। वैक्सीन की 2,13,01,07,236 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।
