वर्ल्ड साइकिल डे पर देशभर में आयोजित होंगी 75 साइकिल रैलियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
World Cycle Day के मौके पर दिल्ली में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर युवाओं के साथ साइकिल यात्रा पर निकले। बता दें आज देशभर में 75 रैलियां निकाली जाएंगी। करीब 1.29 लाख युवा साइकिल चालक रैली निकाल रहे हैं। उनके द्वारा कुल 9.68 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय की जाएगी। साइकिल रैली का मकसद युवाओं में भाईचारा, राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाना, स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित करना, जलवायु परिवर्तन व बिगड़ती जीवनशैली को सुधारना है।
