x

चंडीगढ़ में 7,500 लोगों ने बनाया लहराता तिरंगा, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

आजादी के अमृत महोत्सव और 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत चंडीगढ़ के सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में आज सुबह साढ़े 10 बजे 7,500 लोगों ने ह्यूमन तिरंगा बनाया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड घोषित किया। चंडीगढ़ के अलग-अलग स्कूलों से इन्हें बुलाया गया। इनमें से 2500 विद्यार्थी केसरी रंग के कपड़े पहनकर आए। 2500 सफेद और 2500 हरे रंग के कपड़े पहने थे।