सूडान में तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन, 8 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सूडान में तख्तापलट के विरोध में जारी प्रदर्शनों के दौरान गोलियां लगने से 8 लोगों की मौत हुई। लोगों ने देश के सैन्य शासकों की निंदा करने और सत्ता असैन्य नागरिकों को तत्काल सौंपे जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन रैलियां निकालीं। ओमडुरमैन शहर में पुलिस ने गोलियां चलाईं जिससे 6 लोग मारे गए जबकि नील नदी के पार गोली लगने से एक अन्य व्यक्ति और बच्चे की मौत हुई।
