जलपाईगुड़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान 8 लोगों की डूबने से मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: js news times
जलपाईगुड़ी में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान मल नदी में तेज बहाव के चलते 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जलपाईगुड़ी के एसपी देवर्षि दत्ता ने बताया कि करीब 25 लोग लापता हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। देर शाम लोग मल नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने गए थे।
