म्यांमार के 80 अवैध प्रवासी मणिपुर में गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: guwahati times
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले से म्यांमार के 80 अवैध प्रवासियों को पकड़ा गया। इनमें 25 पुरुष, 35 महिलाएं और 20 बच्चे शामिल हैं। पुरुषों और महिलाओं को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि बच्चों को किशोर न्याय बोर्ड भेजा जाएगा। ये अवैध प्रवासी, जिनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था, जिले के नगाथल गांव और वाल वेंग में किराए के मकान में रह रहे थे।
