मुगल रोड पर 80 पर्यटक फंसे, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 1,300 से अधिक वाहन फंसे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
भूस्खलन से प्रभावित जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात तक यातायात बहाल नहीं हो सका। इस दौरान मुगल रोड पर करीब 80 पर्यटक वाहनों समेत फंसे। हालांकि, सेना के जवानों ने मलबा और बड़े पेड़ को हटाकर यातायात को बहाल किया। आज सुबह करीब तीन बजे पर्यटक जम्मू की ओर बढ़ सके। उधर, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 1,300 से अधिक छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।