81 वर्षीय मां ने 56 वर्षीय बेटे को दी किडनी, देश का पहला ऐसा मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
मुंबई में एक 56 वर्षीय बेटे को 81 वर्षीय मां ने अपनी किडनी दी। 81 वर्ष की उम्र में किडनी दान का ये देश का पहला मामला है। परिजनों ने बेटे के लिए किडनी डोनर की तलाश शुरू की तो बुजुर्ग मां ने किडनी देने की बात कही। बुजुर्ग मां की उम्र ज्यादा होने को लेकर डॉक्टरों को संदेह हुआ, उनके कुछ टेस्ट के बाद उनकी किडनी उपयुक्त पाई गईं।
